Saturday, August 23, 2025
Home विदेश रूस में 8.8 तीव्रता का आया भूकंप, 12 देशों में सुनामी का अलर्ट  

रूस में 8.8 तीव्रता का आया भूकंप, 12 देशों में सुनामी का अलर्ट  

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

कामचटका: रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में आज सुबह बहुत ही तेज तीव्रता का भूकंप आया है। जानकारी के अनुसार कामचटका प्रायद्वीप में आज सुबह एक जोरदार भूकंप आया जिसने पूरे प्रशांत क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 8.8 दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि यह भूकंप भारतीय समय अनुसार सुबह 4:54 बजे आया और कामचटका में उस समय सुबह के 8:25 बजे हुए थे।

वहीं रॉयटर्स के मुताबिक तेज रफ़्तार के इस भूकंप की वजह से कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई। जिसकी वजह से वहां की कई इमारतों को भी भरी नुकसान पहुंचा है। USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 133 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 74 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप की कामचटका से भयावह करने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसमें घरों में रखे सामान के साथ-साथ इमारतें भी थरथराती हुई नजर आ रही हैं।  

वहीं कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी है कि आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था। उन्होंने यह भी कहा कि भूकंप से एक किंडरगार्टन स्कूल को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं जापान के NHK टेलीविजन के मुताबिक देश के पूर्वी तट के पास एक फुट ऊंची पहली सुनामी लहरें पहुंची हैं। जिसके चलते जापान ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 20 लाख लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। इसके अलावा अपने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली को करा लिया है।

वहीं इस भूकंप की वजह से 12 से ज्यादा देशों – रूस (कामचटका और कुरील द्वीप समूह), जापान (देशभर में), अमेरिका (हवाई और अलास्का), कनाडा (ब्रिटिश कोलंबिया), इक्वाडोर (गैलापागोस द्वीप समूह), पेरू (तटीय इलाके), मेक्सिको (तटीय इलाके), न्यूजीलैंड और प्रशांत द्वीप समूह (गुआम, सोलोमन आइलैंड्स, नॉर्दन मरियाना द्वीप), चीन (पूर्वी तट), फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया में सुनामी का अलर्ट जारी हुआ है।  

You may also like

Leave a Comment