Friday, September 20, 2024
Home जालंधर ज़िला कानूनी सेवा अथॉरिटी ने लगाए 500 के करीब छायादार और फलदार पौधे

ज़िला कानूनी सेवा अथॉरिटी ने लगाए 500 के करीब छायादार और फलदार पौधे

by Doaba News Line
दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी के निर्देशों के अंतर्गत ज़िला और सेशन-जज-कम चेयरमैन ज़िला कानूनी सेवाएं अथारिटी जालंधर निर्भय सिंह गिल और सी.जे.एम.-कम- सचिव ज़िला कानूनी सेवाएं अथारिटी बगीचा सिंह द्वारा वातावरण की शुद्धता के लिए गाँव नंगल शामा से होशियारपुर नेशनल हाईवे और सात- आठ किलोमीटर के दायरे में करीब पाँच सौ छायादार और फलदार पौधे लगाए।

ज़िला और सेशंस जज-कम-चेयरमैन ज़िला कानूनी सेवाएं अथारिटी जालंधर निर्भय सिंह गिल ने बताया कि आज के युग में वातावरण को शुद्ध करने के लिए पेड़ लगाने ज़रूरी है, जो हमें शुद्ध आक्सीजन प्रदान करते हैं, वृक्ष शुद्ध हवा के साथ-साथ कई तरह की दवाओं में भी काम आते है जो मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाते हैं और ग्लोबल वार्मिंग और मौसम बदलाव से धरती को बचाते हैं।

उन्होंने कहा कि सबको अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिएं और अन्य लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरणा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के कारण ही धरती में पानी का स्तर सही बना रहता है। उन्होंने बताया कि यह पौधे वन रेंज अधिकारी जालंधर, बाग़बानी विभाग और नगर निगम जालंधर के सहयोग से लगाए गए।

इस दौरान सी.जे.एम.-कम- सचिव ज़िला कानूनी सेवाएं अथारिटी जालंधर बगीचा सिंह ने बताया कि वातावरण दिवस वाले दिन से शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत ज़िला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा अलग- अलग गाँवों में, ज़िला कचहरी जालंधर, नकोदर और फिल्लौर के साथ-साथ पास के गाँवों में भी पौधे लगाए गए। इस दौरान चीफ़, डिप्टी चीफ़, सहायक चीफ़ लीगल एड डिफेंस काऊंसलज़, डी.एल.एस.ए स्टाफ और ज़िला सेशंस कोर्ट के सभी कर्मचारी भी उपस्थित थे और उन्होंने भी इस दौरान पौधारोपण किया।

You may also like

Leave a Comment