Friday, September 20, 2024
Home दिल्ली दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी, पांच दिनों से बैठी हैं भूख हड़ताल पर

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी, पांच दिनों से बैठी हैं भूख हड़ताल पर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

नई दिल्ली : दिल्ली की जल मंत्री आतिशी भूख हड़ताल पर बैठी है, इसी कड़ी में सोमवार की देर रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई। AAP नेताओं ने उन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया है। आतिशी दिल्ली जल संकट को लेकर 21 जून से जंगपुरा के भोगल में अनशन पर बैठी थीं।
उनकी मांग हरियाणा से 100 mgd पानी भेजे जाने की मांग है। हरियाणा से संधि के तहत 613 mgd पानी भेजना होता है। आतिशी की दावा है कि हरियाणा सरकार केवल 513 mgd पानी ही भेज रहा है। इससे कारण दिल्ली के 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

AAP सांसद संजय सिंह ने बताया कि आतिशी का शुगर लेवल 43 तक पहुंच गया है। डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत बिगड़ गई है। आतिशी को अस्पताल में एडमिट नहीं किया गया तो हालत और बुरी हो सकती है।

संजय सिंह ने कहा कि आतिशी ने पिछले 5 दिनों से कुछ भी नहीं खाया है। उनका शुगर लेवल गिर गया है, कीटोन बढ़ रहा है और ब्लड प्रेशर कम हो रहा है। वह अपने लिए नहीं लड़ रही हैं, वह दिल्ली के लोगों के लिए, पानी के लिए लड़ रही हैं।


दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जल मंत्री आतिशी बैठी भूख हड़ताल पर

नई दिल्ली : दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा से प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन पानी छोड़े जाने की अपनी मांग को लेकर शुक्रवार को दक्षिण के भोगाल इलाके में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरूकर दी है। इस हड़ताल में आप सुप्रीमों और दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल की पत्नी भी शामिल है।

मंत्री आतिशी ने कहा कि जल मंत्री होने के नाते मैंने राष्ट्रीय राजधानी को पानी दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है, लेकिन अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने के इलावा मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा है। आगे उन्होंने कहा की यह भूख हड़ताल तब तक जारीरहेगी जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली को उसके हक़ क पानी नहीं दें देती।

वहीं सुनीता केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री केजरीवाल का सन्देश पढ़ा, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि आतिशी की तपस्या सफल होगी।

You may also like

Leave a Comment