Friday, September 20, 2024
Home जालंधर Jalandhar: सिर कटे व्यक्ति के कत्ल की गुत्थी सुलझी, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Jalandhar: सिर कटे व्यक्ति के कत्ल की गुत्थी सुलझी, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राईम)

जालंधर: अलावलपुर कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है। जानकारी देते हुए ssp अंकुर गुप्ता ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते कत्ल हुआ था। पुलिस ने चंद घण्टो में ही कातिल को पकड़ लिया है। पुलिस ने कुलविंदर के सिर को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का दातर भी बरामद किया गया है, जोकि सोनू ने कुलविंदर सिंह के कत्ल के समय में इस्तेमाल किया था। इस घटना से पूरा गांव डरा हुआ है।

जालंधर में सिर कटी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

जालंधर में थाना आदमपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां अलावलपुर चौकी के सामने गंदे नाले के पास एक सिर कटी हुई लाश मिली है। जानकारी अनुसार मृतक की पहचान आदमपुर के रहने रहने वाले कुलविंदर सिंह उर्फ रिंका के रूप में हुई है।

आरोपी ने इतने बेहरमी से गला काटकर हत्या की और उसके बाद मृतक का शव मौके पर क्राइम सीन पर फेंका गया था। उसके बाद उसका कटा हुआ सिर आरोपी ने नाले में फेंक दिया था। प्राथमिक जांच में पता चल है कि हत्या करने के बाद शव को आग लगाने की कोशिश की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। मृतक के शरीर पर अन्य जगह पर भी काफी घाव थे। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। गांव के ही एक व्यक्ति पर आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

You may also like

Leave a Comment