दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)
जालंधर: पंजाब के जालंधर के देहात थाना मकसूदां के गांव रंधावा मसंदा स्थित एक फैक्ट्री में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। जैसे ही ग्रामीणों ने शव को देखा उन्होंने तुरंत इसकी सुचना थाना मकसूदां पुलिस को दी। वहीं सूचना पाकर एएसआई केवल सिंह समेत पुलिस पार्टी वहां पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई केवल सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है या किसी अन्य कारण से।