

दोआबा न्यूज़लाइन
मेष: आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बना रहेगा लेकिन वाणी में संयम रखें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें।
वृषभ: धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पुराने मित्र से लाभदायक संपर्क हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफ़ेद मिठाई अर्पित करें।

मिथुन: बुद्धि और संवाद कौशल से काम बनेंगे। पढ़ाई, लेखन और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएँ।
कर्क: मन थोड़ा भावुक रह सकता है। घर-परिवार से जुड़ा कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। धैर्य रखें।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह: नेतृत्व क्षमता उभरेगी। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। जल्दबाज़ी से बचें।
उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें।
कन्या: कामकाज में व्यस्तता रहेगी। योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएँ।
तुला: रिश्तों में मधुरता आएगी। कला, फैशन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय।
उपाय: माँ दुर्गा को गुलाबी फूल अर्पित करें।
वृश्चिक: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। निवेश सोच-समझकर करें। आत्मबल मज़बूत रहेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु: भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा या नए अवसर के संकेत हैं। गुरु कृपा बनी रहेगी।
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें।
मकर: ज़िम्मेदारियाँ बढ़ेंगी लेकिन मेहनत रंग लाएगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।
कुंभ: नवीन विचारों से लाभ होगा। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: शिव जी का ध्यान करें।
मीन: आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। मन शांत रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 7986811800
