Friday, September 20, 2024
Home जालंधर सीएम मान केवल कोठी नही इन्वर्टर और जनरेटर भी साथ लेकर आये और लोगो को लेकर दें-अशोक सरीन हिक्की

सीएम मान केवल कोठी नही इन्वर्टर और जनरेटर भी साथ लेकर आये और लोगो को लेकर दें-अशोक सरीन हिक्की

by Doaba News Line

अगर शहर वासियों के लिये काम किए होते तो घर लेने की जरूरत ना पड़ती

दोआबा न्यूजलाईन (जालंधर /राजनीति)

जालंधर : (सतपाल शर्मा) वेस्ट विधानसभा के उपचुनाव को लेकर पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जालंधर मे घर लेने को लेकर जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) के साथ जिला स्पोक्समैन सन्नी शर्मा,हिमांशु शर्मा, देविंद्र सिंह लुभाना डिम्पी,मंडल प्रधान कुनाल शर्मा,सरताज अलवी व युवा नेता करन विज ने चुटकी लेते हुए भगवंत मान पर बढ़ा हमला बोलते हुए कहा मान साहिब आपका स्वागत है और आपसे निवेदन जालंधर समेत पंजाब में बिजली के पॉवर कट्स इतने बढ़ गये है की हर रोज छह-छह घंटे बिजली गुल रहती है।जिसको लेकर जनता मे रोष गस्सा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अगर शहरो मे काम किया होता तो घर लेने की ज़रूरत ना पढ़ती लोग खुद उनके घर जाकर वोट देने जाते।परंतु आज लोग मुख्यमंत्री के खिलाफ धरने प्रदर्शन करने जाते है।इतना ही नही अशोक सरीन ने भगवंत मान से अपील करते बोला कोठी के साथ इन्वर्टर और जनरेटर साथ लेकर आये और जनता के लिए भी प्रबंद करे क्यूकी पंजाब सरकार की बदौलत लंबे-लंबे बिजली कटो से लोग गरमी मे रहने को मजबूर है।भाजपा नेताओ ने बोला आम आदमी पार्टी
और पंजाब के सीएम लोकसभा चुनावो भाजपा को मिले भरपूर जनसमर्थन देख बोखला गये है।इसलिए भगवंत मान को उनकी खुफिया विभाग ने भी जानकारी दे दी है कि जालंधर वेस्ट उपचुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी है।जिसको पछाड़ना बेहद मुश्किल है।इसलिए आप पार्टी की खिसकती हुई राजनीतिक जमीन को बचाने की कोशिश जालंधर मे घर लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है।जिसमे वो कभी कामयाब नही होगे।

You may also like

Leave a Comment