Thursday, September 19, 2024
Home खेल Paris Olympics में जीत हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम को CM मान ने दी बधाई

Paris Olympics में जीत हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम को CM मान ने दी बधाई

by Doaba News Line

पंजाब सरकार ने टीम के हर खिलाडी के लिए 1-1 करोड़ के इनाम का किया ऐलान

दोआबा न्यूज़लाईन

पंजाब: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया है। भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं नीरज चोपड़ा ने भी अपने भाले का जोहर दिखाकर ओलंपिक में सिल्वर मेडल देश के नाम किया। पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम और नीरज चोपड़ा के शानदार प्रदर्शन के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही सीएम मान ने खिलाड़ियों के लिए इनाम का ऐलान भी किया है। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। कहा यह भी जा रहा है कि भारतीय टीम की इस जीत पर किसी सरकार के द्वारा किया गया यह पहला बड़ा ऐलान है।

वहीं बधाई संदेश में सीएम मान ने कहा कि भारतीय खिलाडियों ने कांस्य पदक जीत कर स्पेन को 2-1 से हराकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस मैच में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर किया।

बता दें कि हॉकी टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वाइस-कप्तान सहित 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में शानदार हॉकी खेली। इन खिलाड़ियों को राज्य सरकार की नीति के अनुसार एक-एक करोड़ रुपए के नकद इनाम से नवाजा जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि 52 साल बाद पहली बार भारत ने ओलंपिक्स में हॉकी में लगातार दो बार पदक जीता है। भारत ने टोक्यो और पेरिस में हुई ओलंपिक खेलों में अब लगातार दो पदक जीते हैं।

वहीं पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट नीरज अरोड़ा की शानदार उपलब्धि पर भी सीएम मान ने उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल हासिल कर नीरज ने इतिहास रच दिया है।

You may also like

Leave a Comment