दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: रेलवे बोर्ड ने देश भर के 32 रेलमंडल के मंडल रेल प्रबंधकों के तबादलों व पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा तबादलों के आदेश वीरवार शाम को जारी किए गए। फिरोजपुर मंडल का कार्यभार संजय साहू के कंधों पर था जो अब संजीव कुमार को सौंप दिया गया है। इन ऑर्डर्स के बाद अब फिरोजपुर मंडल के नए डीआरएम संजीव कुमार जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। रेलवे के अनुसार18 जुलाई को कैट का पेंच सुलझने के बाद 32 डीआरएम की पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की गई है।


रेलवे के नियमानुसार हर डीआरएम का कार्यकाल दो वर्षों का होता है, जिसके बाद उसे प्रमोशन या समकक्ष पद पर जोनल मुख्यालय भेज दिया जाता है।

देखें DRM की List :-
समस्तीपुर मंडल – अश्वनी श्रीवास्तव
सोनपुर मंडल – अमित सरन
दानापुर मंडल – विनोद कुमार
कटिहार मंडल – कीरेन्द्र नराह
मुरादाबाद मंडल – संग्रह मौर्य
त्रिवेन्द्रम मंडल – दिव्यकांत चंद्राकर
मदुरै मंडल – ओम प्रकाश मीणा
तिरुचिरापल्ली मंडल – बलक राम नेगी
आद्रा मंडल – रवि कुमार गुप्ता
भोपाल मंडल – पंकज त्यागी
आगरा मंडल – गगन गोयल
अलीपुरद्वार मंडल – प्रदीप कुमार महंती
हावड़ा मंडल – विशाल कपूर
अहमदाबाद मंडल – वेद प्रकाश
पालघाट मंडल – मधुकर रोट
खुर्दा रोड मंडल – आलोक त्रिपाठी
सिकंदराबाद मंडल – आर. गोपालकृष्णन
रांची मंडल – करुणानिधि सिंह
जयपुर मंडल – रवि जैन
खड़गपुर मंडल – ललित मोहन पांडे
झांसी मंडल – अनिरुद्ध कुमार
आसनसोल मंडल – जयंती कुमार
रंगिया मंडल – अनिल सिद्धार्थ
विजयवाड़ा मंडल – मोहित सोनकिया
भुसावल मंडल – पुनीत अग्रवाल
फिरोजपुर मंडल – संजीव कुमार
चेन्नई मंडल – शैलेंद्र सिंह
बीकानेर मंडल – गौरव गोविल
भावनगर मंडल – दिनेश वर्मा
राजकोट मंडल – गिरिराज कुमार मीणा
वाराणसी मंडल – आशीष जैन
हैदराबाद मंडल – संतोष कुमार वर्मा