Thursday, September 19, 2024
Home विदेश Breaking: भूकंप के जोरदार झटकों से दहला जापान, 7.1 रही तीव्रता, केंद्र रहा क्यूशू शहर

Breaking: भूकंप के जोरदार झटकों से दहला जापान, 7.1 रही तीव्रता, केंद्र रहा क्यूशू शहर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जापान: जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र जापान के क्यूशू शहर में जमीन से 8.8 किमी नीचे रहा है। आज गुरुवार जापान में लोगों को घरों और दफ्तरों में बैठे हुए भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए।

इसके बाद जापान में सूनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि एहतियात के तौर पर मियाजाकी, कोची, ओएटा, कागोशिमा और इहिमे शहर में सुनामी की एडवाइजरी जारी की गई है। बता दें कि इससे पहले 1 जनवरी को जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 318 लोगों की मौत हो गई थी और 1300 लोग घायल हुए थे।

You may also like

Leave a Comment