Tuesday, August 12, 2025
Home जालंधर पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा करना भाजपा का संकल्प: ईंजी. चंदन रखेजा

पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा करना भाजपा का संकल्प: ईंजी. चंदन रखेजा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

कहा-BJP द्वारा लैंड पूलिंग स्कीम के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा का परिणाम, CM मान ने वापिस ली स्कीम

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में लैंड पूलिंग स्कीम के खिलाफ 17 अगस्त से 5 सितंबर तक गांव-गांव और घर-घर चलाए जाने वाले राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा के बाद, पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा इस स्कीम को वापस लेने का निर्णय भाजपा के दबाव का स्पष्ट और प्रत्यक्ष परिणाम है। यह बात भाजपा जालंधर केंद्रीय के महामंत्री ईंजी. चंदन रखेजा ने मीडिया से बातचीत में कही।

ईंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि भाजपा पंजाब की खेती-बाड़ी और किसानों के हितों की रक्षा में एक बार फिर सफल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतियां पूरे प्रदेश में विफल साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा पंजाब के विकास के लिए कार्य किया है और लैंड पूलिंग स्कीम जैसे गलत निर्णय को रद्द करवाने में भी भाजपा के दबाव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

रखेजा ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार को प्रदेश के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने चाहिए, न कि केवल अपने राजनीतिक लाभ को देखते हुए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब सरकार और उनके मंत्री अब पंजाबियों को गुमराह करना बंद करें।

अंत में, ईंजी. चंदन रखेजा ने पंजाबवासियों से अपील की कि वे भी आम आदमी पार्टी सरकार के इस घटिया और नासमझ निर्णय के परिणामों को समझें और आगामी चुनावों में इसका जवाब अपने वोट के माध्यम से दें।

You may also like

Leave a Comment