दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर : जालंधर वेस्ट से होने जा रहे उपचुनाव को लेकर बीजेपी व आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार ऐलान कर दिए हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने ‘आप’ छोड़ बेजीपी में गए शीतल अंगुराल को टिकट दी है। इसी के चलते बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है।

जालंधर में 38 स्टार प्रचारक पहुँचेगे। इस सूची के मुतिबाक शीतल अंगुराल के लिए हक में वोट मांगने के लिए हरियाणा के सी.एम. नायब सिंह सैनी जालंधर आएंगे। इसके साथ ही अन्य कई केंद्रीय मंत्री के नाम भी शामिल हैं।
