दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर/चंडीगढ़: जालंधर सेंट्रल से AAP पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें लगातार कम होने की बजाए बढ़ती नजर आ रही हैं। तजा जानकारी के अनुसार पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार चार्जशीट में कई ऐसे अहम तथ्य और सबूत पेश किए गए हैं, जिनसे भ्रष्टाचार के इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि चार्जशीट में आरोप है कि रमन अरोड़ा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी धन में हेरफेर की अनियमितताएं कीं और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर अवैध संपत्ति बनाई। विजिलेंस टीम का यह कहना है कि जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज और गवाहों के बयान सामने आए हैं, जिन्हें कोर्ट में रखा गया है। अब इस मामले में अदालत में जल्द सुनवाई होगी।
MLA रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार मामले में बेटे राजन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दिए ये आदेश
जालंधर के आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने विधायक के बेटे राजन अरोड़ा को बड़ी राहत दी है। जानकारी के अनुसार कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में फरार चल रहे राजन अरोड़ा की गिरफ्तारी पर 24 सितंबर तक के लिए रोक लगा दी है। इसके साथ माननीय कोर्ट ने यह आदेश दिए हैं कि 24 सितंबर से पहले राजन अरोड़ा विजिलेंस के सामने पेश होकर केस इनवेस्टीगेशन में शामिल हों।

बताया यह भी जा रहा है कि कोर्ट से राजन अरोड़ा को यह राहत ऐसे समय में मिली है जब विजिलेंस ब्यूरो ने राजन अरोड़ा के खिलाफ पहले से ही लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर रखा था। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने राजन को जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब राजन अरोड़ा को जांच में शामिल होना होगा। विजिलेंस जांच में पहले यह बात सामने आई थी कि राजन अरोड़ा गिरफ्तारी से बचने के लिए दुबई में छिपा हुआ था।
बता दें कि बीते शुक्रवार को ही विधायक रमन अरोड़ा और उनके समधी राजू मदान की जमानत याचिकाएं अदालत में रद्द कर दी गई थीं। इसके बाद से ही विजिलेंस ब्यूरो फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहा है।
जालंधर सेंट्रल MLA अरोड़ा भ्रष्टाचार मामले में आई नई अपडेट, जानने के लिए पढ़ें खबर…
जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें फिर एक बार बढ़ती नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार सैंट्रल विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमन अरोड़ा की आवाज के नमूने और ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट की हैंडराइटिंग के नमूनों की अर्जी पर सुनवाई की तारीख तय हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मामलों के लिए अतिरिक्त सैशन जज जसविंदर सिंह की अदालत ने 8 जुलाई की तारीख दी है।
MLA की आवाज के नमूने और ATP की हैंडराइटिंग के नमूनों की अर्जी पर सुनवाई की तारीख तय
वहीं बताया जा रहा है कि मामले में गिरफ्तार रमन अरोड़ा और राज कुमार मदान की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई कल यानि 5 जुलाई को होगी। वहीं इस मामले में सबसे पहले गिरफ्तार हुए नगर निगम के ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट की न्यायिक हिरासत की सुनवाई 4 जुलाई को होगी और आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार नगर निगम की इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत की सुनवाई 10 जुलाई को होगी।