Thursday, October 9, 2025
Home जालंधर MLA रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार मामले में आढ़ती महेश मखीजा को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत

MLA रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार मामले में आढ़ती महेश मखीजा को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार मामले में विधायक के साथी आढ़ती महेश मखीजा को कोर्ट ने बड़ी राहत प्रदान की है। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार अदालत ने पेशी के दौरान मखीजा को जमानत दे दी है। भ्रष्टाचार मामले में महेश मखीजा पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ शामिल होने के आरोप हैं। बताया यह भी जा रहा है कि मखीजा विधायक के साथ कई जमीनों में साझेदार भी हैं ।

बता दें कि कुछ दिन पहले महेश मखीजा द्वारा जमानत के लिए अपने वकील मनदीप सचदेवा के ज़रिए माननीय अडीशनल सैशन जज जसविन्द्र सिंह की अदालत में याचिका दायर की थी। दो दिन पहले बेल एप्लीकेशन पर बहस हुई। एडवोकेट मनदीप सिंह द्वारा अपने क्लाइंट महेश मखीजा का पक्ष मजबूती से अदालत के समक्ष रखा। दलीलों के बाद अदालत ने फैसला शुक्रवार पर पेंडिंग रखा था। लेकिन आज सुनवाई के बाद माननीय अदालत ने महेश मखीजा को एक लाख रूपए के मचलके पर जमानत मंजूर कर दी।

You may also like

Leave a Comment