Friday, September 20, 2024
Home जालंधर जालंधर से बड़ी खबर, नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

जालंधर से बड़ी खबर, नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गदईपुर नहर के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। फ़िलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। राहगीरों ने नहर में तैरते हुए शव को देखते ही पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों की मदद से शव को बाहर निकला। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि शव भोगपुर से तैरते हुए जालंधर आया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के कमर के बीच में रस्सी बंधी हुई थी। जिससे यह मामला हत्या कर शव को नहर में फेंकने का लग रहा है। पुलिस जांच के बाद ही आगे का कुछ पता लग पाएगा। शव गदईपुर पुल के पास आकर फंस गया। मृतक ने हल्के रंग की टी-शर्ट और काले रंग का पायजामा पहना हुआ था।

You may also like

Leave a Comment