दोआबा न्यूज़लाइन


नई दिल्ली: देश की बड़ी 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने कल यानि 9 जुलाई को भारत बंद का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मिलकर बुलाया है। बंद में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के देशभर के बैंक, बीमा, डाक, कोयला खदान, हाईवे और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टरों के 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस विरोध प्रदर्शन को ‘ भारत बंद ‘ नाम दिया गया है।


वहीं बंद का ऐलान करने वाली यूनियनों का कहना है कि सरकार की नीतियां कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाली और मजदूरों के खिलाफ हैं। जानकारी के अनुसार ग्रामीण भारत से किसान और खेतिहर मजदूर भी इस बंद में शामिल होंगे। इस हड़ताल में कई प्रमुख राष्ट्रीय संगठन शामिल हैं।
बंद में नीचे दी गई इन ट्रेड यूनियनों का मिला समर्थन:
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC)
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC)
हिंद मजदूर सभा (HMS)
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU)
ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC)
ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC)
सेल्फ एम्प्लॉयड वीमेंस एसोसिएशन (SEWA)
ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (AICCTU)
लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF)
यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC)
वहीं बताया जा रहा है कि इस हड़ताल से कई क्षेत्र प्रभावित होंगे, जिनमें बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, डाक विभाग, कोयला खनन और कारखाने, राज्य परिवहन सेवाएं, सरकारी कार्यालय शामिल हैं। वहीं एनएमडीसी और स्टील व खनिज क्षेत्रों की कई सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने की पुष्टि की है।