Thursday, September 19, 2024
Home देश 2 राज्यों में बजा विधानसभा चुनाव का डंका, जानें कब होंगे Election

2 राज्यों में बजा विधानसभा चुनाव का डंका, जानें कब होंगे Election

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में 18 सितम्बर, 25 सितम्बर, 1 अक्टूबर) व हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर 24 तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। जम्मू-कश्मीर में 2014 की बात करें तो 87 सीटे थी, लेकिन अब बढ़कर 90 हो गई है। 10 साल पहले जब विधानसभा चुनाव हुए थे, तब सीटों में पीडीपी और वोट शेयर में भाजपा सबसे आगे थी।

गौरतलब है कि हरियाणा में अभी भाजपा की अल्पमत सरकार चल रही है। 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत 46 सीटों पर है। विपक्ष की कुल 46 सीटे है। वहीं भाजपा 43 सीटों के साथ अल्पमत में है। हरियाणा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर, महाराष्ट्र का 26 नवंबर और झारखंड का 5 जनवरी को खत्म हो रहा है।

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बोलते हुए कहा कि ‘थ्री जेंटलमेन आर बैक। चार लाइनों में उन्होंने अपनी बात को खत्म किया।

  1. लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। देशभर ने चुनाव का पर्व मनाया। लंबी कतारें दिखीं, बुजुर्ग, यूथ वोट डालने गए।
  2. जो तस्वीर भारत ने दुनिया को दिखाई, वो चकित करने वाली थीं। जो चमक हमने देखी, वो बहुत दिन तक दिखाई देगी। जब भी कहीं दुनिया में चुनाव होंगे, आपको अपने देश की याद आएगी और हमारी ताकत की याद दिलाती रहेगी। जम्मू-कश्मीर में हमने जिनसे, राजनीतिक दलों से बात की, सबका मत था कि जल्द से जल्द चुनाव हों।
  3. आपको याद है कि मतदान केंद्र पर जो लंबी कतारें लगी थीं, वो जम्हूरियत की ताकत थी। उम्मीद और जम्हूरियत की झलक बताती है कि अवाम अपनी तकदीर खुद बदलना चाहते हैं। लोग चाहते हैं कि खुद देश का भविष्य बदलने का हिस्सा बने।
  4. देशभर की 46 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव समय आने पर घोषित किए जाएंगे। वायनाड सीट पर प्राकृतिक आपदा के कारण अभी उपचुनाव नहीं हो सकता। वहां मतदान समय पर होगा।

You may also like

Leave a Comment