दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: शहर में आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एक बयान जारी कर कहा कि जालंधर शहर में बरसात के मौसम को देखते हुए नगर निगम की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। शहर में जगह-जगह सीवरेज जाम हैं, पीने का पानी गंदा आ रहा है, स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, 1-2 घंटे की बारिश में ही शहर के हालात यह हो जाते हैं कि पूरा शहर पानी में डूब जाता है। उन्होंने कहा कि बीते कल हुई बारिश का पानी निगम के मेयर और कमिश्नर के सरकारी आवास में घुस गया था, तो आप ही सोचें कि बाकी शहर का क्या हाल होगा?

इससे साफ पता चलता है कि नगर निगम के इंतजाम पूरी तरह फेल हो चुके हैं। जिससे शहर के लोग बेहद परेशान हैं। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों को शहर में इन कामों पर ध्यान देना चाहिए। नगर निगम की कार्यप्रणाली पूरी तरह फेल हो चुकी है। शहर के पार्कों का बुरा हाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, विधायक अवतार सिंह जूनियर बाबा हेनरी, विधायक सुरिंदर कौर, हलका इंचार्ज जालंधर वेस्ट, विधायक सुरिंदर सिंह, करण सुमन मौजूद थे।