Friday, September 20, 2024
Home राज्य हिमाचल के बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुआ हादसा, नॉएडा की महिला की मौत

हिमाचल के बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुआ हादसा, नॉएडा की महिला की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (हिमाचल/राज्य)

हिमाचल: देवभूमि हिमाचल के बैजनाथ में स्थित चर्चित टूरिस्ट प्लेस बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान भयानक हादसा हुआ है। हादसे में नॉएडा की एक टूरिस्ट महिला की पैराग्लाइडिंग के दौरान पहाड़ पर गिरने से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान नोएडा की रहने वाली महिला पायलट रितु चोपड़ा पत्नी आशुतोष चोपड़ा के रूप में हुई है। महिला के पति आशुतोष भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर पद पर रिटायर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला हर साल पति आशुतोष के साथ यहाँ पैराग्लाइडिंग के लिए आती है और पिछले 6 साल से वे यहां आकर पैराग्लाइडिंग करते रहे हैं। वे बीते शुक्रवार को ही बीड़ में पैराग्लाइडिंग के लिए पहुंचे थे, लेकिन इस बार उनके साथ यह हादसा हो गया।

वहीं पुलिस का कहना है कि बीते रविवार को दोनों ने दोपहर करीब एक बजे अलग-अलग उड़ान भरी। मगर उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही महिला ने पैराग्लाइडर से नियंत्रण खो दिया और वह संसाल नामक गांव के साथ लगती पहाड़ी पर आ गिरी। रितु को गिरते हुए पति ने देख लिया।

जिसके बाद उन्होंने तुरंत लैंडिंग कर घटना की सूचना बैजनाथ पुलिस और भारतीय वायुसेना के अपने सहयोगियों को देकर उनसे सहायता के लिए मदद मांगी। सूचना के कुछ देर बाद वायुसेना का हेलिकॉप्टर रेस्क्यू के लिए पहुंचा। जिन्होंने देर शाम को महिला को घायल अवस्था में पहाड़ी से निकाला और उसे बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बाद में रितु का शव वायुसेना के हेलिकॉप्टर से नोएडा ले जाया गया।

You may also like

Leave a Comment