Thursday, September 19, 2024
Home Uncategorized AAP सुप्रीमो की पत्नी सुनीता ने लॉन्च किया ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान

AAP सुप्रीमो की पत्नी सुनीता ने लॉन्च किया ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान

by Doaba News Line

लोगों से एक WHATAPP नंबर शेयर कर उसपर सन्देश भेजने कि की अपील

जालंधर: आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने आम आदमी पार्टी की तरफ से ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान लॉन्च किया है। उन्होंने शुक्रवार 29 मार्च को ये अभियान लांच करते हुए कहा, ”मैं जनता को वॉट्सऐप नंबर 8297324624 दे रही हूं। आप इस पर मैसेज भेजकर अपने अरविंद को आशीर्वाद भेज सकते हैं।” इस नंबर पर आप अपने केजरीवाल को आशीर्वाद, दुआएं और प्रार्थनाएं और भी संदेश देना चाहें तो वो भी दे सकते हैं।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अरविन्द की कई माताओं ने तो अपने बेटे के लिए मन्नत मांगी है। कई बहनों ने भी अपने भाई के लिए दुआएं मांगी है। वो भी लिखकर भेज सकते हैं। लोग केजरीवाल के लिए व्रत रख रहे हैं। मुझे कई लोगों के फोन भी आए कि उन्होंने अरविंद के लिए व्रत भी रखा है, कितना प्यार करते हैं अरविंद जी से लोग। वो सब लिखकर भेजिए।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा कि अरविंद केजरीवाल के पास गिनती का वक्त बचा है। इसलिए उनकी मुख्यमंत्री पद की तैयारी कर रही है। केजरीवाल की पत्नी रेवेन्यू सर्विस में रहने के दौरान महज उनकी साथी नहीं थीं। वे (केजरीवाल) सबको साइडलाइन कर चुके हैं। अब मैडम तैयारी कर रही हैं।

You may also like

Leave a Comment