Thursday, September 19, 2024
Home हिमाचल प्रदेश चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर लैंडस्लाइड का शिकार हुई एक गाड़ी,1 व्यक्ति की मौत, 3 घायल

चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर लैंडस्लाइड का शिकार हुई एक गाड़ी,1 व्यक्ति की मौत, 3 घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में इस बरसात के मौसम में तेज बारिश के कई जगह भारी नुकसान हुआ है। बीती रात चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर परवाणू में लैंडस्लाइड हो गया। जिसकी चपेट में एक पंजाब नंबर की बोलोरो कैंपर आ गई। हादसे में कैंपर सवार एक व्यक्ति की मोत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक व्यक्ति की पहचान देवराज निवासी पंजाब बताई जा रही है।

वहीं घटना के बाद तुरंत आसपास के लोग घायलों को इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि गंभीर घायल देवराज को परवाणू से पीजीआई रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। एक्सीडेंट की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार के अनुसार पीबी 08CP-9686 नंबर की बोलेरो कैंपर गाड़ी अखबार लेकर बीती रात चंडीगढ़ से शिमला आ रही थी। रात करीब ढाई बजे परवाणू के आई लव हिमाचल पार्क के समीप अचानक लैंडस्लाइड की चपेट में गाड़ी आ गई। जिससे गाड़ी को भी बहुत नुक्सान हुआ है।

वहीं लैंडस्लाइड के बाद हाईवे सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया, जिसे सुबह 6 बजे बहाल कर दिया गया है। बता दें कि भारी बरसात के कारण प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बीती रात भारी तबाही हुई है। जगह-जगह लैंडस्लाइड से हिमाचल की 80 से ज्यादा सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई। शिमला की मैहली-शोघी सड़क पर भी लैंडस्लाइड से एक गाड़ी मलबे में दब गई।

वहीं किन्नौर के ज्ञाबुंग और रोपा नाले में रविवार दोपहर बाद बादल फटने के बाद मलबे के लोगों के बगीचों तक पहुंचने की जानकारी मिली है। इससे सैकड़ों सेब के पौधे और नकदी फसलों को नुकसान हुआ है।

You may also like

Leave a Comment