दोआबा न्यूजलाईन
जालंधर : BJP उम्मीदवार वार्ड नंबर 78 पुनीत चड्डा के हक में सुभाष नगर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सुभाष नगर की जनता ने उनको खूब प्यार दिया। पुनीत चड्डा ने वहां पर उपस्थित लोगों से उनके हक में वोट करने की अपील की और वहां पर उपस्थित लोगों ने उनके हक में वोट करने का उनको यकीन दिलाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही देश के लोगों के हित के लिए काम करती है। उन्होंने लोगों को यकीन दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बड़े मार्जिन से अपने – अपने वार्ड से जीत रहे है और नगर निगम अगला मेयर भाजपा का ही बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आपका आशीर्वाद मेरे हक में रहा तो अपने क्षेत्र के कार्य पहल के आधार पर होंगें , किसी को भी कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी।


इस मौके पर भाजपा नेता कुलवंत कपूर ने भी पुनीत चड्डा के हक में वोट करने की लोगों से अपील की। बैठक के दौरान राम जग्गी जी ,ओ पी सप्पल जी ,बचन लाल जी ,योगेश चौधरी ,कपिल कुमार ,विक्की स्याल ,राम कुमार और सोनू मेहरा आदि मौजूद थे।