Friday, September 20, 2024
Home पंजाबलुधियाना खन्ना में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आई कंट्रोल

खन्ना में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आई कंट्रोल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

लुधियाना : लुधियाना के खन्ना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पायल क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी अनुसार आग देर रात डेढ़ बजे के करीब लगी। आग ने इतना भयानक रूप ले लिया था की सारी रात आग जलती रही, सुबह 10 बजे के लगभग आग पर काबू पाया गया।

जानकारी देते हुए फायरमैन सुखदीप सिंह ने बताया कि रात के समय गोदाम से गाड़ियां लोड की जा रही थीं। दो गाड़ियों में कबाड़ लोड कर दिया था। तीसरी गाड़ी सुबह भेजनी थी। इसी बीच गोदाम में अचानक आग लग गई। पहले गोदाम के मालिक अपने कर्मचारियों समेत खुद कंट्रोल करने में लगे रहे। लेकिन जब आग नहीं बुझी तो फायर ब्रिगेड नंबर पर सूचना दी गई। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

गनीमत रही कि आग रिहायशी इलाके में जाने से रोक ली गई। इससे बचाव रहा, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। लगभग 9 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

You may also like

Leave a Comment