Friday, September 20, 2024
Home जालंधर जालंधर वेस्ट उपचुनाव : BJP पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ CM मान पर बरसे

जालंधर वेस्ट उपचुनाव : BJP पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ CM मान पर बरसे

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : जालंधर वेस्ट उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियां जीतोड़ मेहनत कर रही है। और एक-दूसरे पर बातों से जमकर वार कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ बुधवार को पंजाब प्रेस क्लब में पहुंचे। सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब हित की पार्टी है। हम हमेशा पंजाबियत के लिए काम करते आये है। आज के समय में सरकारें चादरें बिछाकर बैठी हैं और कहती हैं कि पैसा फेंको और अपना काम करवाओ। पहले कांग्रेस ऐसा करती थी और अब आम आदमी पार्टी कर रही है।

पंजाब में नशा सरेआम बिक रहा है। बठिंडा में नशे ने कई जाने ली है, लेकिन आप सरकार चुप है। सीएम मान कहते थे कि आंखों में आंख डालकर बात करनी चाहिए। जब ​​आप ऐसा करते हैं तो मामला एफआईआर तक पहुंच जाता है। कल यानी मंगलवार को रोड शो के दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा था कि जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।

जाखड़ ने कहा- भगवंत मान साहिब आप दोगली पॉलिस खेल रहे हैं। दिल्ली में आप कह रहे थे कि केंद्र सरकार हमारे साथ धक्का कर रही है, मगर अब आप शीतल अंगुराल पर एफआईआर दर्ज करवाने की बात कर रहे है। जाखड़ ने कहा- आप ऐसा न करें, आपको पावर का दुरुपयोग करने का कोई अधिकार नहीं है।

You may also like

Leave a Comment