Friday, September 20, 2024
Home जालंधर पंजाब में फिर हुए IAS/IPS अधिकारियों के तबादले, CP स्वपन शर्मा की हुई जालंधर वापसी

पंजाब में फिर हुए IAS/IPS अधिकारियों के तबादले, CP स्वपन शर्मा की हुई जालंधर वापसी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (चंडीगढ़/पंजाब)

चंडीगढ़: लोकसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद ही पंजाब सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसके तहत पंजाब के 8 IAS/IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। जारी हुई सूची के अनुसार एक बार फिर जालंधर में आईपीएस स्वपन शर्मा व लुधियाना में कुलदीप चहल को पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

वहीं स्वपन शर्मा के आलावा विभाग के नीलाभ किशोर, राहुल, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह चाहल, अजय मलुजा, हरमनबीर सिंह, गगन अजीत सिंह शामिल हैं जिनके तबादले किए गए हैं।

You may also like

Leave a Comment