Friday, September 20, 2024
Home पंजाब पंजाब में गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी

पंजाब में गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (पंजाब/जालंधर)

पंजाब में गर्मी का स्तर बढ़ने लगा है, इसी के चलते हीट-वेव भी बहुत घातक हो रही है। राज्य के 10 जिलों में मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। आगे भी कई दिनों तक इसका असर देखने को मिलेगा। हीट वेव के बीच पंजाब के बठिंडा का तापमान दूसरे दिन भी राज्य में सबसे अधिक रहा है। वहीं, आने वाले कई दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे।

मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार आज पंजाब के 10 जिलों को रेड अलर्ट में रखा गया है। यहां जलवायु सामान्य से भी अधिक गर्म है। माझा के अमृतसर व तरनतारन के अलावा पश्चिमी मालवा के फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला व मानसा में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

जालंधर में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही है। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट आ रही है। जिले में बीती शाम तापमान तकरीबन 44 डिग्री दर्ज किया गया था।

पंजाब में बढ़ रही गर्मी के कारण सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टियां घोषित कर दी गई है।

You may also like

Leave a Comment