Friday, September 20, 2024
Home क्राईम Jalandhar: हैवान पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया Rape, आरोपी गिरफ्तार

Jalandhar: हैवान पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया Rape, आरोपी गिरफ्तार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)

जालंधर: पंजाब के जालंधर से रिश्तों को तार-तार करता एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार खुसरोपुर इलाके में एक पिता तब हैवान बन गया जब उसने अपनी ही सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाकर उसके साथ कई बार रेप करता रहा। परिजनों के अनुसार इस बात का खुलासा तब हुआ जब लड़की की तबियत बिगड़ी और तब कहीं जाकर उसने अपनी माँ को बताया कि उसके साथ उसके सौतेले पिता ने यह हरकत कई बार की है। घटना थाना सदर के अधीन आते खुसरोपुर इलाके की है।

परिजनों के अनुसार आरोपी ने लड़की को जान से मरने की धमकी देकर यह बात किसी को बताने से मना किया हुआ था। जिसके चलते पीड़िता यह सब बर्दाश्त करती रही। पीड़ित लड़की की उम्र 14 वर्ष है।

मामले की जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी और सिविल अस्पताल में लड़की का मेडिकल करवाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में साफ़ हो गया कि पीड़िता के साथ कई माह तक रेप किया गया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तुरंत प्रभाव में केस दर्ज किया। जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

Disclaimar: दोआबा न्यूज़ लाईन की टीम इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।

You may also like

Leave a Comment