Friday, September 20, 2024
Home जालंधर पंजाब के कबड्डी खिलाडी ने विदेश में किया नाम रोशन, गांव पहुँचने पर ढोल-नगारों से हुआ स्वागत

पंजाब के कबड्डी खिलाडी ने विदेश में किया नाम रोशन, गांव पहुँचने पर ढोल-नगारों से हुआ स्वागत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/कपूरथला/खेल)

जालंधर: पंजाब के कपूरथला के एक छोटे से गांव के नौजवान कबड्डी खिलाडी मोहम्मद शफी ने न्यूजीलैंड में जाकर कबड्‌डी मुकाबलों में जीत का परचम लहराया। जानकारी के अनुसार खिलाडी न्यूजीलैंड में बेस्ट रेडर चुना गया। जीत कर गांव पहुँचने पर परिवार वालों और गांव वासियों ने उसका फूल मालाएं पहना कर और ढोल नगारों से खूब धूमधाम से स्वागत किया।

बता दें कि कबड्डी खिलाडी शफी एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है। लेकिन उसने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। अपनी इस उपलब्धि के बाद जब वह न्यूजीलैंड से खेल कर वापिस आया तो उसके गांव वासियों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। शफी को ढोल की थाप पर नाचते हुए परिवार ने एक काफिला के रूप में घर तक ले जाकर और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया है।

खिलाडी मोहम्मद शफी ने बताया कि ऑल कबड्डी फेडरेशन आफ न्यूजीलैंड के दिलजीत सिंह विर्क द्वारा ऑकलैंड शहर में कबड्डी टूर्नामेंट करवाए गए थे। कबड्डी टूर्नामेंट 28 मार्च से 21 फरवरी तक चले, जिसमें उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके चलते उन्हें बेस्ट रेडर के ख़िताब से सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment