Friday, September 20, 2024
Home जालंधर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी घोटाले के विरोध में DC के माध्यम से गवर्नर को सौंपा ज्ञापन

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी घोटाले के विरोध में DC के माध्यम से गवर्नर को सौंपा ज्ञापन

by Doaba News Line

ED एवं CBI जांच की मांग, जालंधर की जनता को जवाब दे भ्रष्ट आप और कांग्रेस: BJP

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुए महा घोटाले के विरोध में गवर्नर पंजाब को जालंधर के डी.सी. के मध्यम से ज्ञापन सौंपा। जिसमें इस विषय की ई.डी एवं सीबीआई से जांच करवाने की मांग की गई। इस दौरान पूरी भाजपा लीडरशिप ने एक स्वर में कहा कि मान सरकार घोटाले में शामिल भ्रष्टाचारियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। उन्होंने डीसी के माध्यम से पंजाब के राज्यपाल से इस मामले में तुरंत निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी आदि उपस्थित थे। भाजपा नेताओं का कहना है कि जहा कैग रिपोर्ट में सारी बातें पूरी तरह जगजाहिर हो चुकी हैं कि जालंधर में मोदी सरकार ने विकास के लिए 638 करोड़ दिए पर भ्रष्ट आप सरकार भ्रष्टाचार कर आरोपियों को बचा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आप इंडिया गठबंधन के नेताओं की मिलीभगत ने 638 करोड़ में टूटी सड़कें, खराब लाइटें, गंदे पानी की सप्लाई, बंद सीवरेज भी ठीक ना हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्मार्ट सिटी घोटाले के दोषियों को बचाने वाली आप और कांग्रेस सरकार की मिलीभगत जगजाहिर हो गई है।

कांग्रेस और आप दोनों पार्टियों ने शहरवासियों को विकास के मुद्दे पर किया गुमराह: सुशील शर्मा

सुशील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों पार्टियों ने शहरवासियों को विकास के मुद्दे पर गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस के भ्रष्ट गठजोड़ में कांग्रेस के नेताओं को हर प्रकार से बचाने का काम आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि अब समय दूर नहीं है जब सारे शहरवासियों की चर्चा में इनके द्वारा किए गए घोटाले होंगे। इस बार जालंधरवासी इन्हें लोकसभा चुनावों में सबक सिखाने को तैयार बैठे हैं।

You may also like

Leave a Comment