Friday, September 20, 2024
Home पंजाबलुधियाना विवाहिता ने ससुराल पक्ष से तंग आकर भाखड़ा नहर में लगाई छलांग, 6 महीने पहले हुई थी दूसरी शादी

विवाहिता ने ससुराल पक्ष से तंग आकर भाखड़ा नहर में लगाई छलांग, 6 महीने पहले हुई थी दूसरी शादी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (लुधियाना/क्राईम)

लुधियाना : महिला ने अपने ससुराल पक्ष से तंग आकर भाखड़ा नहर में छलांग लगा अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया है। गोताखोर ने शव बहता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। शव बहते और बाहर निकालते समय की वीडियो सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट की। जिसके बाद लुधियाना में परिवार ने वीडियो देखी तो तुरंत नंगल पुलिस से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि मरने वाली महिला का नाम कमलप्रीत कौर (36) है। जिस जगह पर उसने सुसाइड किया था, उसी जगह पर करीब 2 साल पहले उसके पहले पति ने सुसाइड किया था। कमलप्रीत की 6 महीने पहले दूसरी शादी हुई है।

इस मामले में थाना नंगल की पुलिस ने पति अमरिंद्र सिंह और सास पुष्पिंदर कौर पर IPC की धारा 306,34 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जानकारी अनुसार मृतका के परिजनों ने डेडबॉडी की पहचान की। जिसके बाद उन्होंने बताया कि वह केसरगंज मंडी की रहने वाली है। पिछले 6 महीने पहले उन्होंने बेटी कमलप्रीत की शादी मंडी गोबिंदगढ़ के अमरिंद्र सिंह से की। अमरिंद्र सिंह खुद को कांग्रेसी नेता कहता है।
उनकी बेटी को मानसिक रूप से ससुराल पक्ष तंग परेशान करता था। कई बार उससे मारपीट भी हुई है। पिछले 20 दिनों से कमलप्रीत मायके रह रही थी। बीते दिन कमलप्रीत घर से जाते समय यह कहकर गई कि वह डॉक्टर के दवा लेने जा रही है उसे बुखार है। काफी देर जब वह वापस नहीं आए तो परिवार ने काफी तालाश की। उनके रिश्तेदार का फोन आया जिन्होंने उसे कमलप्रीत की नंगल नगर में बहती लाश की वीडियो भेजी।

You may also like

Leave a Comment