Friday, September 20, 2024
Home जालंधर जालंधर पहुंचे CM भगवंत मान, वॉलंटियर्स में भरा नया जोश, विरोधियों पर कसा तंज

जालंधर पहुंचे CM भगवंत मान, वॉलंटियर्स में भरा नया जोश, विरोधियों पर कसा तंज

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)

लोकसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी अपने-अपने दावपेच खेल रही है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के फगवाड़ा पहुंचे। लक्ष्य सिर्फ एक लोकसभा चुनाव 2024। पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू और जालंधर से विधायक शीतल अंगुराल का भाजपा में जाने से आप वर्करों में काफी रोष है। इसी के चलते वालिंटियर्स में नया जोश भरने के लिए पंजाब सीएम ने खुद कमान संभाली है। भगवंत मान ने सुखबीर बादल की तरफ से निकाली जा रही पंजाब बचाओ यात्रा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं। गाड़ी बनाई है, जिस पर छत लगा रखी है। ये वो हैं, जो बाहर का तापमान देख पंजाब को बचाने निकलते हैं।

बड़े दावे करते हुए CM ने वादा किया कि वे गांव गांव में जाएंगे। जहां रोड शो निकालना है, वे निकालेंगे। इसके साथ ही वादा किया कि पंजाब को देश का नंबर-1 सूबा बनाना है। उन्होंने कहा की आप हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम करती आई है। केंद्र द्वारा जो फंड रोका गया है इससे साफ़ साबित होता है कि पंजाब के लोगों की भलाई के लिए भाजपा सिर्फ नाम की पार्टी है।

जालंधर में आज वॉलन्टियर्स के बीच जोश भरने पहुंचेंगे CM मान, राज्य में करेंगे 2 वालंटियर्स मीट

पंजाब के सीएम भगवंत मान आगामी लोकसभा चुनावों के चलते आज राज्य में 2 वॉलन्टियर्स मीट के जरिए आप वॉलन्टियर्स से रूबरू होंगे। जानकारी के अनुसार आज सुबह मोगा में 12 बजे व जालंधर में 3 बजे के करीब वालंटियर मीट रखी गई हैं। जिसमें मोगा में होने वाली मीट में मालवा से संबंध रखने वाले वॉलंटियर शामिल होंगे, जबकि जालंधर में दोआबा क्षेत्र के नेताओं की मीटिंग रखी गई है। इसमें गांव स्तर के नेता शामिल होंगे। उनके साथ पंजाब से पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक भी साथ रहेंगे।

बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान जीत के 2 साल बाद एक बार फिर अपने ही प्रदेश के वालंटियर्स के बीच पहुंच रहे हैं। जिसका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ लोकसभा चुनाव है। पहले ही प्रदेश के वालंटियर्स में पार्टी के सांसद व घोषित उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के पार्टी बदलने के बाद रोष फैल गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान अब खुद प्रदेश की कमान को संभाल रहे हैं।

इस बार फिर से आप पार्टी को 2022 की तरह कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। जैसे 2022 में आप पार्टी ने बीते सारे रिकॉर्ड तोड़ 92 सीटों पर जीत हासिल की थी। सीएम मान का मानना है कि जैसे आम आदमी पार्टी ने 2 साल पहले वालंटियरों की ताकत का प्रयोग कर सत्ता हासिल कि थी, उसी तरह आज सीएम मान एक बार फिर वालंटियर्स में वही जोश भरने के लिए पहुंच रहे हैं। ताकि 13-0 का लक्ष्य प्राप्त कर सकें।

You may also like

Leave a Comment