Friday, September 20, 2024
Home जालंधर जालंधर की सियासत में बड़ी हलचल ,अब ये नेता हुए भाजपा में शामिल

जालंधर की सियासत में बड़ी हलचल ,अब ये नेता हुए भाजपा में शामिल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर /राजनीति)

जालंधर (सतपाल शर्मा ) सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद अब जालंधर की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल के बाद आज कई नेता और पार्षद भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा ज्वाइन करने वालों की लिस्ट में पंजाब खादी बोर्ड के वाईस चेयरमैन ,पूर्व डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, 2 बार पार्षद रही डॉ सुनीता रिंकू ,पार्षद बलविंदर कौर और उनके पति हरजिंदर लाड्डा ,बार्ड नंबर 51 की पार्षद राधिका पाठक ,वार्ड नंबर 73 की पार्षद चरणजीत कौर ,वार्ड नंबर 40 से पार्षद रहे वीरेश कुमार मिंटू ,वार्ड नंबर 52 के पार्षद रहे विपन कुमार चड्डा ,वार्ड नंबर 43 की पार्षद बबिता रानी ,कविता सेठ ,सौरभ सेठ ,नवीन सोनी ,पूर्व पार्षद मंजीत टीटू , जसवंत सिंह जस्सा ,नेशनल हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह बीरा ,जस्सा सिंह फ़िरोज़पुरिया ,जीवन ज्योति टंडन ,राजेश अग्निहोत्री और सुनील मोंटू ने आज भाजपा में शामिल हुए।

गौरतलव है कि इन सभी नेताओं और पार्षदों ने पुंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ , वरिष्ठ भाजपा नेता अमित तनेजा ,भाजपा जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ,जिला महासचिव एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की।

जिक्रयोग है कि यह सभी नेता जालंधर उप लोकसभा चुनाव से पहले अकाली दल और कांग्रेस में थे। लोकसभा चुनाव के समय इन्होने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी और अब भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा नेताओं ने सभी का भाजपा में ज्वाइन करने पर स्वागत किया है।

You may also like

Leave a Comment