Saturday, September 21, 2024
Home जालंधर हंगामा! पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा, दोनों ने एक-दूसरे पर लगाएं गंभीर आरोप

हंगामा! पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा, दोनों ने एक-दूसरे पर लगाएं गंभीर आरोप

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/शहर)

जालंधर में मंगलवार रात भार्गव कैंप में पति-पत्नी का विवाद देखने को मिला, जहां व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ घर में रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद काफी देर तक इलाके में हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाएं।

इस दौरान महिला ने कहा की उसका पति घर के खर्च को पैसे नहीं देता। शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। इसी लड़ाई-झगड़े में उसका पैर तोड़ दिया था। पति ने उसे बेचने तक की कोशिश की। लोगों से 100-100 रुपए लेकर मेरे साथ सुलाने के लिए घर ले जाता था। महिला बोली जिस पर मेरा पति इल्जाम लगा रहा है पिछले 4 माह से उसके घर का खर्च चला रहा है। कोई भी चीज की जरूरत होती है तो वह सारा खर्चा करता है। बेटे को मंगलवार को काफी बुखार था, मगर उसे दवा दिलाने तक नहीं गया।

वहीं दूसरी ओर पति ने कहा कि वह मजदूरी करता है। उसका एक बच्चा है। मंगलवार रात वह अपने घर में पहुंचा। कई देर दरवाजा खटखटाने के बाद पत्नी ने गेट खोला। अंदर वह एक व्यक्ति के साथ थी। पत्नी के साथ जो व्यक्ति घर के अंदर बंद था, वह होशियारपुर का रहने वाला है। वह बीते दिन उनके घर पर आया था। जिसके बाद वह एक रात घर पर ही रहा था।

हंगामे बाद मोहल्ला वासियों ने थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस को बुला लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तब किसी तरह मामला शांत करवाया था और सारे घटनाक्रम की जानकारी महिला आयोग को दी थी।

You may also like

Leave a Comment