Friday, September 20, 2024
Home जालंधर क्या जालंधर की राजनीति में हो सकता है बड़ा उलटफेर,बड़ा नेता भाजपा के संपर्क में !

क्या जालंधर की राजनीति में हो सकता है बड़ा उलटफेर,बड़ा नेता भाजपा के संपर्क में !

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर /राजनीति)

जालंधर : महानगर के गलियारों में बड़े जोरों से चर्चा चल रही है, कि जालंधर से बड़ा नेता किसी भी समय भाजपा को ज्वाइन कर सकता है। सूत्रों की माने तो यह आशंका जताई जा रही है कि बड़ा नेता लगातार भाजपा के संपर्क में है और जालंधर की राजनीति में किसी भी समय बड़ा उलटफेर हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि चुनावों के नजदीक आने पर सभी पार्टियां ,चुनाव प्रचार में लगी हुई है और जनता से मिलकर वोट मांग रही है लेकिन बड़े नेता जी किसी के भी संपर्क में नहीं है , न ही पार्टी ,और न ही पार्टी के वर्करों के संपर्क में। जिससे भाजपा में जाने की संभावनाएं और पुख्ता होती जा रही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा में जाने वाले नेता को चुनाव में हार -जीत के इलावा पार्टी में और बड़ा औधा भी मिलने जा रहा है। सूत्र बता रहे है कि अब बस इंतज़ार इस बात का है कि अकाली भाजपा का गठबन्दन होगा या नहीं , जैसे ही गठबन्दन का एलान होता है नेता जी अपनी पार्टी छोड़ ,भाजपा को ज्वाइन कर लेंगें।

You may also like

Leave a Comment