Friday, September 20, 2024
Home जालंधर जालंधर पहुंचे राज्यपाल बनवारी लाल, सिटी रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्‍प, PM मोदी ने वर्चुअली किया द्घाटन

जालंधर पहुंचे राज्यपाल बनवारी लाल, सिटी रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्‍प, PM मोदी ने वर्चुअली किया द्घाटन

by Doaba News Line

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत योजना के तहत देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने के अलावा 554 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन कर दिया है। इसी क्रम में जालंधर में भी आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा गया। जहां राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने करीब 20 मिनट भाषण दिया।

जहां मुख्य तौर पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश पहुंचे। सिटी रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पंजाब के राज्यपाल पुरोहित, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सांसद सुशील रिंकू, फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम सहित अन्य नेता और अधिकारियों को शामिल होना था। मगर आप का कोई भी नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचा।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि आज बहुत ही खुशी की बात है कि जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जायेगा। बहुत ही अच्छे तरीके के साथ सारा काम किया जाएगा। भारत देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है और आने वाले सालों में भारत बहुत ही खूबसूरत देश बन जाएगा। किसानों के चल रहे धरने को लेकर कहां की यह मसला बातचीत से ही हल होगा। हम पूरा प्रयास कर रहे है, ताकि इस समस्या का भी समाधान जल्द निकल सके।

इस समारोह में कई स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। बच्चों ने मुख्य अतिथि राज्यपाल पुरोहित और मंत्री सोम प्रकाश का राष्ट्रीय गान से स्वागत किया। जिसके बाद बच्चों ने डांस प्रस्तुति दी।

राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के आने को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। रविवार को स्टेशन के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के अलावा सुरक्षा एजेंसियां ​​भी अलर्ट पर हैं।

You may also like

Leave a Comment