Friday, September 20, 2024
Home जालंधर BJP समर्थक द्वारा सिख IPS जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहने पर भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला

BJP समर्थक द्वारा सिख IPS जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहने पर भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)

जालंधर के श्री राम चौक में कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया। इस दौरान कोंग्रेसियो ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि सिख धर्म हमारे देश का गौरव है, एक सिख आईपीएस अधिकारी को खालिस्तानी कहना बहुत शर्मनाक बात है। हमारे देश में सिख धर्म बहुत गौरवान्वित और सम्मानित है, सिखों ने बलिदान देकर हमारे देश को खुशहाल बनाया है और आज मोदी सरकार सिखों और किसानों के साथ जो कर रही है वह खुली बदमाशी है। किसान हमारे देश का अन्नदाता है, लेकिन शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के साथ जो किया जा रहा है, वह सरासर गलत है।

इस मौके पर परमजोत सिंह शेरी चड्ढा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस शहरी, तरसेम सिंह लखोत्रा निशांत घई, रविंदर सिंह लाडी, सुदेश कुमार, जगमोहन सिंह छाबड़ा म्युं बागा वंशिका, मुनीष पाहवा, सुधीर घुगी, दीपक तेला, कुलदीप गाखल पिंकी ब्रह्म देव सहोता, जगदीप सिंह सोनू संधर, एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलो यशपाल सफरी, अशोक खन्ना, सुखजिंदरपाल मिंटू एडवोकेट राजू अंबेडकर, रवि बागा, भगत बिशन दास, नरेंद्र पहलवान मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment