Friday, September 20, 2024
Home देश शंभू बॉर्डर पर हालात बेकाबू, तोड़े बैरिकेड,भारी काफ़िले के साथ किसानों का दिल्ली कूच

शंभू बॉर्डर पर हालात बेकाबू, तोड़े बैरिकेड,भारी काफ़िले के साथ किसानों का दिल्ली कूच

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (देश/पंजाब)

2020 में हुए किसानी आंदोलन की तरह अब 2024 में भी वैसी ही झलक नजर आ रही है। किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली के साथ दिल्ली पहुंच रहे है। इस समय किसान और जवान दोनों आमने- सामने है। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। दिल्ली से सटे कई बॉर्डर को सील कर दिया गया है। शंभू बॉर्डर पर कुछ नौजवानो ने पहले बैरिकेडिंग तोड़नी शुरू की उसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी। इस दौरान पुलिस और किसानो के बीच झड़प भी देखने को मिल रही है। जिसके चलते चंडीगढ़ में कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कई स्थानों पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का गेट 2 बजे शाम तक बंद रहेगा। किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध के आह्वान के मद्देनजर दिल्ली में कई स्थानों पर सुरक्षा तैनात की गई है। पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। आंदोलन के दौरान अराजकता फैलने पर हरियाणा पुलिस ने शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है। बार्डर पर माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है।

किसान भारी काफिले के साथ आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे है। हालांकि बीजेपी के नेता अभी तक बोल रहे है की किसानो के लिए हमेशा दरवाजे खुले है, किसानो के साथ बैठक के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। पंजाब सीमा पर शंभू के पास किसानों की भीड़ बढ़ती जा रही है। हरियाणा पुलिस ड्रोन के माध्यम से किसानों पर निगरानी और संख्या का आंकलन कर रही है। बीच-बीच में आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। किसानों पर आंसू गैस के जरिए गोले दागे गए हैं। चारों और धुंआ-धुंआ छाया हुआ है। आंदोलनकारियों ने पथराव भी किया, जिसके बाद जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे।

आंदोलन के दौरान किसानों में दिल्ली कूच को लेकर भारी उत्साह दिख रहा है। छह महीनों का राशन ट्रैक्टर-ट्रालियों साथ में लेकर दिल्ली पहुंच रहे हैं। बच्चे-बूढ़े जवान सभी इस काफिले में कदम से कदम मिलाकर चल रहे है। एकता का संदेश देते हुए किसान बोल रहे है की हम डरने वाले नहीं है, शांतमय ढंग से दिल्ली की ओर कूच किया जा रहा है, लेकिन हम खुद पर अत्चाचार नहीं बर्दाश्त करेंगे।

You may also like

Leave a Comment