दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा जबरन वसूली मामले में नयी बात सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार जेल में बैठे विधायक ने अदालत में ज़मानत के लिए अर्जी दाखिल की है। वहीं माननीय अदालत ने उनकी याचिका पर 19 सितंबर को सुनवाई की तारीख तय की है।

अब देखना है यह है कि अदालत से रमन अरोड़ा को जमानत मिलती है या उनकी याचिका ख़ारिज कर दी जाती है। अगर जमानत मिलती है तो यह विधायक के लिए बड़ी राहत होगी और अगर नहीं तो उन्हें आगे भी जेल में रहना पड़ सकता है।
MLA रमन अरोड़ा की फिर बड़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत का सुनाया फैसला
जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा को जबरन वसूली मामले में 3 दिन के रिमांड खत्म होने के बाद आज जालंधर कोर्ट में पेश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार माननीय कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि कोर्ट में पेश होने से पहले उन्हें मेडिकल चेकउप के लिए पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल ले जाया गया और वहां से जांच के बाद भारी सुरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां दोनों पक्षों की दलीलों के बाद जालंधर की माननीय अदालत ने रमन अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
MLA रमन अरोड़ा फिर कोर्ट में हुए पेश, 3 दिनों का मिला रिमांड
पंजाब के जालंधर कोर्ट में सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा की फिर कोर्ट में पेशी हुई। मिली जानकारी के अनुसार रमन अरोड़ा का रिमांड खत्म होने के बाद फिर से उन्हें माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस द्वारा कोर्ट से विधायक से और गहराई से पूछताछ करने की बात कही, जिसके आधार पर कोर्ट ने रमन अरोड़ा का 3 दिन का रिमांड दे दिया। इसके बाद अब सच में लग रहा है कि रमन अरोड़ा कि मुश्किलें कम होने की बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं।
बताते चलें कि रमन अरोड़ा पर पहले ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे, जिसके लिए उन्हें काफी दिन जेल में रहना पड़ा था। हालांकि कुछ समय पहले उस मामले में उनकी जमानत हुई थी, लेकिन जेल से बाहर आते ही एक अन्य आपराधिक मामले के चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह नया मामला रामा मंडी थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा जबरन वसूली की शिकायत दर्ज करवाई गई है।