Wednesday, March 12, 2025
Home जालंधर जालंधर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, जानें वजह

जालंधर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, जानें वजह

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर : पंजाब में सरकारी कर्मचारी आम आदमी पार्टी के खिलाफ हो गए है, इसी कड़ी में जालंधर नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी शामिल है। क्योकि वह भी आये दिन आप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। इसी कड़ी में निगम परिसर में सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में इकठा हुए और उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आगे उन्होंने कहा कि सरकार अब सिर्फ स्थाई भर्तियां ही करे। आउटसोर्सिंग सहित कोई भी दूसरी भर्ती हमें मंजूर नहीं होगी। इस दौरान यूनियन नेताओं ने अपनी मांगो को लेकर मेयर वनीत धीर को ज्ञापन भी सौंपा।

नगर निगम सफाई यूनियन के प्रधान सनी सहोता ने कहा कि हमने अपनी मांगो को लेकर मांगपत्र दिया है, सरकार अगर ऐसा नहीं करती है तो हमारी सभी जत्थेबंदियां सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएंगी। हर सरकारी विभाग में छुट्टियां होती हैं, लेकिन हमें श्री वाल्मीकि जी महाराज की जयंती पर भी छुट्टी नहीं मिलती। उस दिन भी हम सफाई करने के बाद अपना त्योहार मनाने निकल जाते हैं। हमें छुट्टियों के दिन काम करने का वेतन मिलना चाहिए।

मेयर ने आश्वासन देते हुए कर्मचारियों से कहा कि जल्द ही आपकी मांगो का हल किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment