Friday, September 20, 2024
Home जालंधर शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ सैंकड़ों भाजपाईयों ने किया पुतला फूंक प्रदर्शन

शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ सैंकड़ों भाजपाईयों ने किया पुतला फूंक प्रदर्शन

by Doaba News Line

प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलायें व मुस्लिम समाज के लोग हुए शामिल

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर)

जालंधर वेस्ट विधानसभा इलाके में 18 साल की लड़की को जलाकर मार देने व हर रोज इलाक़े में हो रही लूटपाट, हत्याएं व नशा तस्करी के चलते पंजाब सरकार व आम आदमी पार्टी के नेताओं की कारगुजारी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी वेस्ट विधानसभा के मंडल प्रधान कुनाल शर्मा, मनीष बल, गौरव जोशी, राकेश राना की अध्यक्षता में माता रानी चौक, मॉडल हाऊस चौक पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर प्रचंड पुतला फूक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, वेस्ट विधानसभा के प्रभारी जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, उपप्रधान अनिल मिनिया, मनीष विज, दविंद्र भारद्वाज, भूपिन्द्र कुमार, दर्शनलाल भगत, सचिव अश्वनी अटवाल, अमित भाटिया, रवींद्र धीर, योगेश मल्होत्रा, रोबिन सांपला, राजीव ढिंगरा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस कार्यक्रम में सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी संख्या में शामिल हुई महिलाएं व मुस्लिम समाज के लोग आकर्षण का केंद्र बने। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जनता को जागरूक करने का काम किया। इस पुतला फूंक प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं में पदाधिकारी को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे जालंधर में अपराध बेबस बन चुकी पुलिस की कारगुजारी के चलते बढ़ रहा है। क्योंकि लुटेरे अपराधी बेख़ौफ़ होकर वारदातें कर रहे हैं और दूसरी तरफ आम जनता बेबस मजबूर होकर असुरक्षा के माहौल मे जीने को मजबूर है।

इस दिन ब दिन बढ़ते क्राइम से पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस के झूठे दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। जिसको छुपाने के लिए पंजाब सरकार जनता की आवाज को दबाने के प्रयास में लगी हुई है। इस अवसर पर वेस्ट विधानसभा प्रभारी अशोक सरीन ने सफल पुतला प्रदर्शन करने के लिए सभी मंडल प्रधानों समेत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को विशाल प्रदर्शन के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि नौजवानों, व्यापारियों, दुकानदारों, किसानों, महिलाओं को सुरक्षा सुविधा देने में आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पुरी तरह फेल हो चुकी है। इसलिए अब जालंधर में चरमरा चुकी कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए केवल भाजपा ही पंजाब की जनता को अमन शांति कानून व्यवस्था सुरक्षा सुविधा दे सकती है। इसलिए अब लोग आम आदमी पार्टी व कांग्रस के गठजोड़ के खिलाफ भाजपा को विकल्प के रूप में अपना भविष्य देख रही है।

इस मौके पर पूर्व पार्षद विपन, सन्नी शर्मा, सुदेश भगत, भगत मनोहर लाल, तरविंद्र सोई, मास्टर मुनि लाल, पंकज मल्होत्रा, ऋषि बहल, दविंदर अरोड़ा, कुमुद शर्मा, राजेश अरोड़ा, शिव शर्मा, महेंद्र कुमार, अजय वर्मा, अनमोल महाजन, सनी शर्मा ,सुशांत कोहली,प्रवीण भारती, दीपाली बगड़िया, महिला मोर्चा प्रधान आरती राजपूत, सपना मिणीया, शशि शर्मा, सोनू चौहान, पवन कश्यप, सुनील चोपड़ा, विकास शर्मा, सौरभ गुप्ता, दलेर सिंह, राजीव भगत, मुरारी लाल भार्गव अमरजीत कोहली, बलविंदर सिंह ,सूबेदार यादव, नौशाद आलम,सतपाल पप्पू, विनोद भगत, दिनेश चौहान, जसवीर थापा, सिमरन मान, विक्की,राजेश अरोड़ा,अजय ठाकुर,दिनेश कुमार बबलू ,रोहित भगत, गगन भगत, मोहित भगत,गोल्डी भाटिया, समेत सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पुतला फूक प्रदर्शन में शामिल हुए।

You may also like

Leave a Comment