Friday, September 20, 2024
Home जालंधर शहर में 40 वर्षीय महिला ने पंखे से लटक कर किया Suicide, कर्ज से परेशान थी मृतका

शहर में 40 वर्षीय महिला ने पंखे से लटक कर किया Suicide, कर्ज से परेशान थी मृतका

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)

जालंधर के कैंट एरिया के आर्मी ऐनक्लेव फेस-1 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली सूचना के अनुसार कॉलोनी के एक घर में 2 बच्चों की मां ने बीते कल पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। करीबियों के अनुसार महिला ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है। वहीं मृतका की पहचान 40 वर्षीय परमजीत कौर पत्नी अमित कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार मृतका की शादी करीब 17 साल पहले जालंधर कैंट के अमित कुमार से हुई थी। जिससे उनके 2 बच्चे थे, एक की उम्र 15 और दूसरे की 10 साल थी। उनके अनुसार मृतका परमजीत कौर आम आदमी क्लिनिक में काम करती थी और उसका पति गांव में ही एक क्लिनिक चलता था। उन्होंने बताया कि मृतका पिछले काफी समय से कर्ज से परेशान चल रही थी।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के परिवार द्वारा किसी तरह का किसी पर कोई शक जाहिर न करने के चलते पुलिस ने फिलहाल केस में सीआरपीसी 174 की कार्रवाई की है। अब पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर महिला के परिजनों को सौंप देगी।

You may also like

Leave a Comment