Friday, September 20, 2024
Home जालंधर महानगर के इस इलाके में मिली लापता लड़की की अधजली लाश, फैली सनसनी

महानगर के इस इलाके में मिली लापता लड़की की अधजली लाश, फैली सनसनी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)

महानगर के अर्जुन नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली सूचना के अनुसार इलाके के एक खाली पड़े प्लाट में एक 18 वर्षीय लड़की की जली हुई लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की पिछले करीब 24 घंटे से लापता थी। जिसके बाद आज मृतका के घर के पास वाले प्लाट में सुबह उसकी अधजली लाश पाई गई है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान रागिनी पुत्री किशोरी लाल के रूप में हुई है।

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी कल से लापता है। वह कल सुबह स्कूल के लिए अपनी सहेलियों के साथ गई थी लेकिन वापिस घर नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि जब बेटी शाम तक घर नहीं पहुंच तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद आज सुबह घर के पास वाले प्लाट में उसकी अधजली लाश मिली है। परिजनों के अनुसार मृतका आदर्श नगर में स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।

वहीं लाश मिलने के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। वहीं पुलिस ने CCTV के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment