MLA रमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर : महानगर में भागवत कथा होने जा रही है, जिसकी जानकारी विधायक रमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा दी। रमन अरोड़ा ने बताया की जालंधर में होने वाले भागवत कथा में जया किशोरी जी प्रभु का गुणगान करेंगी। जानकारी के मुताबिक यह कथा 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक चलेगी। कथा का समय शाम के 4 बजे से रात के 9 बजे तक होगा। कथा का आयोजन हर साल की तरह साईं दास स्कूल ग्राउंड में किया जा रहा है। आयोजन में हर तरह का प्रबंध किया जायेगा। जनता के लिए दो तरह के पास बनाये गए हैं। भीड़ न हो इसलिए 2 अलग – अलग पास बनाये गए हैं। जहाँ जनता दो अलग – अलग रास्तों से प्रवेश कर सकेगी। रमन अरोड़ा के द्वारा खास बात यह बताई गई की यहाँ वी.आई.पी. और गरीब जनता के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा। सबके साथ एक जैसा बरताव किया जायेगा।
आगे जानकारी देते हुए रमन अरोड़ा ने बताया कि भोजन का भी पूरा प्रबंध किया जायेगा। यहाँ तक की जनता की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा। पार्किंग का पूरा प्रबंध किया जायेगा। खास बात यह है कि 23 फरवरी को एक गल्ला रखा जाएगा जिसमें जनता अपना नाम और फोन नंबर लिख कर उस गल्ले में डाल सकती है। कथा शुरू होने से पहले गल्ले में से जनता के सामने गल्ले में से 10 पर्चियां निकाली जाएंगी। जिनके नाम की पर्चियां हाथ में आएंगी उन्हें स्टेज पर चढ़ कर आरती करने का मौका मिलेगा। हर रोज़ 20 लोगों को यह सुनहरा मौका मिलेगा। शहर में बैनर भी लगवा दिए गए हैं। ताकि सबको सूचित किया जा सके और सब भागवत गीता सुनने ज़रूर पहुँचे। इसी दौरान जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा ने सभी को भागवत कथा में पहुँचने के लिए अपील भी की है।