दोआबा न्यूजलाईन
जालंधर : शहर में लगतार नशे के कारण नौजवान अपनी जाने गवा रहे, ऐसे कितने ही केस है जिनमें नौजवानों की उम्र बहुत थोड़ी है। इसी कड़ी में वरिष्ठ भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने मौजूदा सरकार आम आदमी पार्टी और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पर लाइव होकर तंज कस्ते हुए कहा कि पंजाब में नशा इतना बिक रहा है कि जिसका कोई अंदाजा नहीं है। वेस्ट की हर गली में नशा बिक रहा है। राजनीतिक के ऊपर लाभ लेने के लिए मै लाइव नहीं हुआ हूँ। वेस्ट हल्का मेरा परिवार है, लेकिन मेरे परिवार में दो नौजवानों की मौत हो गई है। जिसके कारण चुप रहने का समय खत्म हो गया है। आगे उन्होंने कहा कि जिस नौजवान की नशे के कारण मौत हुयी है, उसका इलाज पिछले काफी समय से चल रहा था। लेकिन बच्चा बच नहीं पाया। उसने अपने शरीर के सारे अंग टीका लगाकर खराबी कर लिए थे।
जालन्धर वेस्ट में जनता ने जिन्हे ताकत दी है, वह मंत्री मोहिंदर भगत सिर्फ सियासत की राजनीति कर रहे है। अपने इलाके का वह हाल ही नहीं जानते उनके इलाके में यह सब चल रहा है, लेकिन वह आप दिल्ली इलेक्शन में व्यस्त है। जिस जनता ने उन्हें चुनावों में विजयी बनाया है उनका उन्हें ख्याल भी नहीं है। चन्नी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोकसाभा चुनाव से पहले आपने कहा था कि चन्नी रहेगा या नशा। लेकिन हमें चन्नी जी आप नहीं दिख रहे, लेकिन नशे के कारण नौजवान जरूर मर रहे है।
जालंधर वेस्ट की पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए शीतल बोले कि पुलिसवाले हफ्ता वसूली कर रहे है। पुलिस अफसरों के कारण ही गली-गली में नशा बिका रहा है। बस्ती शेख, मीठू बस्ती, बस्ती बावा खेल ऐसे कई इलाके है जिनमें सरेआम नशा जोरो से बेचा जा रहा है। यह सिर्फ पुलिस के कारण हो रहा है।