Friday, September 20, 2024
Home क्राईम जालंधर : 2 किलो अफीम सहित 3 काबू

जालंधर : 2 किलो अफीम सहित 3 काबू

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहीम के तहत सीआईए टीम ने दो किलो अफीम के साथ महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान उस्मा खान, जुनैद अंसारी और आदर्श कुमार उत्तरप्रदेश के रूप में हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस इस ममले में आगे की जांच कर रही हैं, और आरोपियों से कई बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लांबड़ा रोड पर रामपुर ललिया के पास विशेष नाका लगाया हुआ था। इस दौरान नाके पर आरोपियों को रोका गया और उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों से 2 किलों अफीम बरामद की गई। आगे पुलिस जांच में पता चला हैं कि आरोपी अफीम को झारखंड से लाकर यहाँ बेचते हैं, गिरफ्तार व्यक्तियों ने झारखंड से 2,60,000 की कीमत पर अफीम खरीदने की बात कबूल की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन लांबड़ा में एफआई आर नं 80 दर्ज कर लिया है।

You may also like

Leave a Comment