Friday, September 20, 2024
Home धर्म ऊना में पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 25 लोग घायल

ऊना में पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 25 लोग घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पीरनिगाह में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर पलट गई। वहीं इस हादसे में 25 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है। श्रद्धालु धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद पंजाब लौट रहे थे। ट्रॉली पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुरे इलाके में हड़कप मच गया।

बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु पंजाब के मानसा जिले पोहा गांव के रहने वाले हैं। ट्रॉली में करीब 35 श्रद्धालु सवार थे। जिनमें 4 से 11 साल के चार बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment