Friday, September 20, 2024
Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल के मनाली में बड़ा हादसा, पलटी बस, 10 यात्री घायल

हिमाचल के मनाली में बड़ा हादसा, पलटी बस, 10 यात्री घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के मशहूर मनाली से दुखदाई खबर सामने आ रही है, जहां सुबह एक प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में करीब 10 यात्री घायल हो गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राहत बचाव कार्य किये जा रहे है।

बताया जा रहा है कि प्रेम सर्विस ट्रांसपोर्ट की निजी बस सुबह के समय मनाली से पठानकोट के लिए निकली थी। मनाली से कुछ दूरी पर ही बस अनियंत्रित होकर ब्यास नदी के किनारे पर जा गिरी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर सभी का उपचार चल रहा है।

इस सबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बस हादसे की जानकारी मिली है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

You may also like

Leave a Comment