Friday, September 20, 2024
Home क्राईम 2 लड़कियों से दुष्कर्म, एक घर से भागी तो दूसरी के साथ 1 साल तक बनाएं शारीरिक सबंध

2 लड़कियों से दुष्कर्म, एक घर से भागी तो दूसरी के साथ 1 साल तक बनाएं शारीरिक सबंध

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

पंजाब : लुधियाना में बढ़ते क्राइम के केस चिंता का विषय बनते जा रहे है, ऐसे ही दो अलग-अलग मामलों में दो लड़कियों से दुष्कर्म के मामले सामने आये है। दोनों दुष्कर्म मामले में एक पीड़िता नाबालिग है। परिजनों ने जानकारी हैबोवाल थाने की पुलिस को दे दी है। पुलिस आगे मामलों की जांच में जुट गई है।

पहला मामला
इस सबंध में जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी शक्ति वालिया निवासी वालिया एंड संस मंडी बहादुर के रोड उसके घर आता-जाता था। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने 2023 में उसे घर में अकेला देखकर घेर लिया। उसने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। सारे विवाद में पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बदमाश उसके साथ 1 साल से शारीरिक संबंध बना रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा आईपीसी 376,67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

दूसरा मामला
दूसरे मामले में नाबालिग पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 20 जून की रात को उसकी बेटी घर से कही चली गई। इसके बाद रिश्तेदारों के यहां तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। 26 जुलाई को वह घर लौट आई। बेटी ने कहा कि आरोपी मुरारी उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया और जबरन नाबालिग से शारीरिक सबंध बनाये। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा आईपीसी 376, 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

You may also like

Leave a Comment