दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर में प्रशसनिक फेरबदल के बाद आज नए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) वरजीत वालिया ने अपना कार्यभार संभाल लिया। नए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के डीसी कार्यालय में दाखिल होते ही पुलिस की टुकड़ी द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों और नागरिकों ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डीसी ने जालंधर के विकास और लोगों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि शहर में मौजूद विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इससे पहले जालंधर में IAS अफसर हिमांशु अग्रवाल डीसी के पद पर थे। जिनका अब पटियाला में बतौर डिप्टी कमिश्नर तबादला किया गया है।

डीसी ने पदभार सँभालने के बाद जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने नए डीसी से मुलाकात की। लोगों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वालिया ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और प्रशासनिक टीम के साथ संक्षिप्त परिचय बैठक भी की। उन्होंने बताया कि एक साल की ट्रेनिंग में कोरोना काल के दौरान वह जालंधर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब दोबारा मौका मिलने पर वह पूरी लगन और ईमानदारी से जिले की सेवा करेंगे।
आज नए डीसी 2018 बैच के IAS वरजित सिंह वालिया ने पुराने डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल से चार्ज लिया है। इसके बाद अब जालंधर की कमान वालिया के हाथों में है, जिनसे शहरवासियों को काफी उम्मीदें हैं। नए DC वालिया ने आगे कहा कि वह 2018 बैच के IAS ऑफिसर हैं। इस दौरान उन्होंने जालंधर वासियों को विश्वास दिलाया कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सरकार की पॉलिसी को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।
