दोआबा न्यूज़लाइन
चंडीगढ़: पहाड़ों में बीते कुछ दिनों से हो रही बर्फ़बारी और बारिश के चलते पंजाब में भी मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पंजाब कुछ दन पहले भारी गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी लेकिन बीते दिनों हुयी बारिश ने एक दम से मौसम का मिजाज बदल दिया। पंजाब में बीते रविवार और सोमवार को हुई तेज बारिश के चलते पंजाब में मौसम फिर से ठंडा हो गया है।
पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन हुई बारिश व ओले गिरने से ठंड एक बार फिर लौट आई है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4°C की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य तापमान से 3.7°C कम बना हुआ है। दो दिनों में 7.6 डिग्री अधिकतम तापमान गिरा है। जालंधर में आज बादल छाए हुए हैं। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मोहाली में धूप निकली है और यहाँ अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज भी पंजाब के 4 जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि अमृतसर में धूप निकली है। हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 से 15 डिग्री के आसपास है। लुधियाना में बादल छाए हुए हैं। सुबह हल्की सी धूप निकली थी। लेकिन कुछ देर बाद ही बादल छा गए। 16 मार्च को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था, आज 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि लुधियाना, जालंधर और पठानकोट में बादल छाए सुबह से सही बादल छाए हुए हैं। वहीं चंडीगढ़ में मौसम साफ है। विभाग के मुताबिक 18, 19 और 21 मार्च को भी पंजाब में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
उधर अगर हिमाचल की बात करें तो वहां पहाड़ों की चोटियां बर्फ की सफ़ेद चादर से ढक गई हैं। प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में बीती रात भी भारी बर्फबारी हुई। मनाली शहर में 2 इंच ऊंचे पहाड़ों पर 5, अटल टनल रोहतांग में 8, रोहतांग दर्रा और शिंकुला में डेढ़ फीट से ज्यादा स्नोफॉल हुआ।




